बार का चुनाव नियत समय पर होगा: राजकुमार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद में अधिवक्ताओं के द्वारा चंद्रयान के चंद्रमा पर स्थापित होने के सफल परीक्षण में खुशी मनायी गयी। अभियान में शामिल वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी गयी। देश को इस तरह सफलतायें मिलने की प्रार्थना की गयी। बार एसोसिएशन चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अधिवक्ताओं के साथ भ्रम को दूर करते हुए 15.07.2022 को विशेष समिति सदस्य अनुराग पाण्डेय द्वारा अधिवक्ता विमल कुमार वर्मा, रामशरण लाल कटियार, शिवनाथ भगोलीवाल, रमेशचंद्र कटियार, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की एलडर्स कमेटी चुनाव हेतु गठि की थी। किन्तु सभी ने अपने व्यक्तिगत कारणों व स्वास्थ्य का हवाला देकर चुनाव सम्पन्न कराने में असमर्थतता जाहिर की थी। कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज सक्सेना व सचिव राजेंद्र सिंह यादव द्वारा वरिष्ठ क्रम में आने वाले श्रवण कुमार चतुर्वेदी, राजकुमार सिंह राठौर, प्रभुदयाल, अजरुद्दीन खां, सरदार सूर्य प्रताप सिंह को कार्य सौंपा दिया। चुनाव कराने हेतु कार्यक्रम घोषित करने को कहा गया। एलडर्स कमेटी द्वारा डी.सी. नंबर 336/2022 के आदेश दिनांक 16.07.2023 के क्रम में चुनाव कराने हेतु 21 अगस्त 2023 को अधिसूचना जारी की गयी। चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने हेतु 24 मई के पत्र अध्यक्ष बार कौंसिल प्रयागराज को प्रक्रिया चालू है कि बात छिपाकर पुन: एलडर्स कमेटी वरिष्ठता क्रम में जारी कराने का आदेश पारित किया गया। जिसकी शिकायत अध्यक्ष प्रयागराज को भेज दी गयी। चुनाव अपने नियत कार्यक्रम में होगा। कोई रोक नहीं लगायी गयी है। इस मौके पर राजीव राठौर, शिवनरेश, श्याम कटियार, राजीव कुमार बाजपेयी, प्रहलाद सिंह, राहुल राठौर सुभाष सोमवंशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *