बैंक ऋण अदायगी के अब तक 1593 मामले चिंहित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 09 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक विश्राम कक्ष में जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में अपर जिला जज नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे ंबैंक मामलों संबंधित सम्पन्न हुई। संचालन अपर जिला जज सचिव नरेंद्र प्रकाश ने किया। अध्यक्ष द्वारा बैंक ऋण अदायगी के अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में चिंहित किये जाने के निर्देश दिये गये। अगली तैयारी बैठक 06 सितंबर को होगी। अब तक बैंक ऋण अदायगी के कुल 1593 मामले चिंहित किये जा चुके हैं। जिनमें नोटिस भी जारी किये जा चुके हैं। अगली 6 सितंबर को बैंक ऋण अदायगी मामलों की बैठक में ज्यादा से ज्यादा मामले चिंहित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। बैठक में एलडीएम राजेंद्र प्रसाद, प्रबंधक अमित शुक्ला, अमित चावला, अमित कुमार, अमित सुमन, प्रिंसी गुप्ता आदि के अलावा बैंक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *