
एसपी ने पुलिस लाइन में मोबाइल फोन स्वामियों को किये वितरित
बरामद करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सर्विलांस सेल द्वारा खोये हुये कुल 111 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये) बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये। खोया पाया अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार के निर्देश में जनपद के लोगों के मोबाइल खोये/गिरे मोबाइलों के संदर्भ में अभियान चलाया जा रहा था। पीडि़तों ने एसपी के यहां सूचना दर्ज करवाई थी। जिसके बाद शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों के फोन सर्विलांस पर लगा दिये गये थे।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने मोबाइल धारक को सूचना देकर पुलिस लाइन सभागार में बुलाया और सभी लोगों के मोबाइल फोन वितरित किये। अपने अपने फोन पाकर फोन स्वामियों ने खुशी जाहिर की व पुलिस को धन्यवाद दिया। बरामद करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार गंगवार, सर्विलांस सेल टीम प्रभारी जगदीश भाटी, हे0का0 करन यादव, हे0का0 संदीप राव, हे0का0 अनुराग कुमार, हे0का0 अजय कुमार शामिल रहे। वहीं एसपी ने मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरुस्कार देने की घोषणा की।
