डीएम ने एसपी के साथ देर रात बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा

एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को दिलाया हर सम्भव भरोसा
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। बाढ़ के प्रकोप से तहसील अमृतपुर से संबंधित सभी गांवों पूरी तरह जलमग्न है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के हर व्यक्ति तक सहायता पहुंचाये जाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के साथ बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। देर शाम डीएम ने पहुंचकर पट्टी भरखा, चाचूपुर, पंखियां की मडईया, जमापुर, पूर्वी गोटिया पश्चिमी गोटिया, चित्रकूट सहित एक दर्जन ग्रामों का दौरा किया और ग्रामीणों को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान तहसीलदार कर्मवीर सिंह, राजेपुर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *