कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम प्रधान द्वारा बंजर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण व खुद का मकान बनाये जाने की शिकायत मिलने पर जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला अशोक नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र राम प्रकाश ने डीएम व खंड विकास अधिकारी से की शिकायती में दर्शाया कि ग्राम छीताकपूरापुर के दबंग प्रधान द्वारा बंजर भूमि पर अवैध कॉलोनी बनवाई गई है और स्वयं का मकान भी बंजर भूमि पर बनवा लिया है। जिसमें लोगों से मोटी रकम ली है। इस प्रकरण में ग्राम प्रधान, सचिव एवं लेखपाल की मिली भगत का आरोप लगाया है। जिसमें बंजर भूमि भूलेख संख्या 28ग 02150 है तथा खाता संख्या 00102 है। जिसमें शिकायत के आधार पर तहसीलदार को इस मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
