
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम झांसी में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने महापंचायत की। जिसमें प्रदेश भर से पदाधिकारी मौजूद रहे। महापंचायत में कई किसानों ने सदस्यता ग्रहण की। जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन भी महापंचायत में दरोगा भभूति प्रसाद को सोपा गया। ज्ञापन में जिले भर में चकबंदी प्रक्रिया कराई जाने की मांग की गई। साथ के साथ प्राइवेट स्कूलों में गैस द्वारा चलित बसों पर नियंत्रण किया जाए। साथ-साथ बिजली विभाग द्वारा किसानों को लंबे चौड़े बिल देकर प्रताडि़त किया जा रहा है। इसकी संबंध में लोकवाणी संचालकों को इसे संस्था द्वारा काम में बाधा व धमकाया जाता है, साथ ही साथ ग्राम सभा मुडग़ांव में प्राइमरी विद्यालय को कब्जा मुक्त कराकर जल्द से जल्द नीलामी कराई जाए। कार्यक्रम में कानपुर मंडल प्रमुख महासचिव रामनारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन लोकशक्ति के कई पदाधिकारी व मौजूद रहे।
