महापर्व हा नगर आयुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।सोमवार को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त विशाल सिंह के द्वारा श्रावण मेले के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में निगम द्वारा प्रदत्त सुविधाओं और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।इस निरीक्षण के दौरान पक्का घाट, कच्चा घाट,राम पैड़ी तथा नागेश्वर नाथ के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।इसके अतिरिक्त सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।संचालकों को शौचालयों कीे निरन्तर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गये। नगर आयुक्त द्वारा पक्का घाट पर स्थित शौचालय के पीछे निर्मित यूरिनल के आस पास की सतह पर जल जमाव की सफाई कराकर सतह को पुनः निर्मित कराये जाने हेतु मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया। स्नानघाटों पर चेंजिग रूम की साफ सफाई किये जाने के निर्देश दिये गये।वर्तमान में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के कारण सतत सफाई पर्यवेक्षण हेतु जोनल अधिकारी एवं मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को निर्देषित किया गया।उल्लेखनीय है कि श्रावण मेला गत 10 जुलाई से प्रारम्भ होकर दिनांक 31 अगस्त को रक्षाबन्धन के दिन पूर्णिमा के स्नान के उपरान्त समाप्त होगा,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं/कांवड़ियों का आगमन होता है।महापौर द्वारा अवगत कराया गया कि निगम श्रावण मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाए प्रदान किये जाने हेतु पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है।श्रावण मेले के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ निगम सम्बन्धी सुविधाओं के सतत पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये गये है।नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम की सफाई की टीमें अनवरत सफाई व्यवस्था का कार्य कर रही है।पेयजल व्यवस्था हेतु वाटर कियोस्कों एवं पर्याप्त मात्रा में टैकर की व्यवस्था करायी गयी है।नियमित रूप से घाटों की धुलाई एवं रामपैड़ी आदि की धुलाई का कार्य कराया जा रहा है।जोनल अधिकारी एवं मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सतत पर्यवेक्षण के निर्देष दिए गये है।निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमल कुमार,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विजयेन्द्र वर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *