कंपिल समृद्धि न्यूज।संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बाग़ में पड़ा मिला।स्वजनों ने रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पीएम हेतु भेज दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव त्योर ख़ास निवासी चालीस बर्षीय सोवरन शाक्य मंगलवार शाम घर से निकले थे। काफी समय होने के बाद घर न पहुचने पर स्वजनों ने खोजबीन की। देर रात ग्रामीणों ने युवक का शव गांव के नजदीक बाग़ में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्वजनों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। युवक के गले में आधे फटे अंगौछे से फंदा लगा था। जबकि आधा टुकड़ा पेड़ की डाल पर लटक रहा था। युवक के कान व नाक से खून बह रहा था। स्वजनों ने रंजिश में हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पीएम हेतु भेज दिया गया। मृतक की पत्नी गीता देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के तीन पुत्र अंकुल , लक्ष्य व अर्पित हैं। मृतका चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
