बाइकों की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत में लेखपाल सहित दो घायल

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र अमृतपुर में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के आगे का टायर व रिम के परखच्चे उड़ गए। जिससे बाइक सवार युवक व ग्राम नगला हूसा का लेखपाल घायल हो गये। जिसको मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के द्वारा सीएससी राजेपुर भिजवाया। जानकारी के अनुसार अर्पित पुत्र सतीश निवासी ग्राम कुबेरपुर कुडऱा उम्र लगभग 20 वर्ष विद्युत उपकेंद्र अमृतपुर तहसील से कचौड़ी लेने के लिए जा रहा था। दूसरी ओर से ग्राम नगला हूसा में तैनात लेखपाल अरुण यादव तहसील की ओर जा रहा था। अचानक दोनों की मोटरसाइकिल आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक और लेखपाल सडक़ पर गिर गए और चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल लेखपाल को पास के ही बाबूजी फैमिली ढाबा पर लिटाया। चूंकि दुर्घटना तहसील अमृतपुर मुख्यालय से लगभग 300 मीटर की दूरी पर ही हुई थी इसलिए तहसील मुख्यालय से अधिवक्तागण, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे। एसडीएम रविंद्र सिंह व तहसीलदार कर्मवीर सिंह को जैसे ही घटना की जानकारी हुयी वैसे ही वह लेखपाल का हाल जानने के लिए तहसील मुख्यालय से पैदल ही चल पड़े और घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों का हाल जाना और घायलों को सीएससी राजेपुर भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *