
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान का देश भर में विरोध हो रहा है। फर्रुखाबाद में करणी सेना ने उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंककर विरोध का बिगुल बजा दिया। करणी सेना ने सरकार से एनएसए लगाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शहर के लालगेट फौब्बारा पर पहुंच राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम तमिलनाडू के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन का पुतला जलाया। करणी सेना बीते दिन उदयनिधि के सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया, कोविड-19 जैसा वायरस बताए जाने से भडक़ी है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर ने कहा की सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन और सहिष्णु धर्म है। सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहने वाले मूर्ख हंै। सामाजिक तानेवाने को बिगाडऩा ही इनका मकसद है। सरकार से उदयनिधि स्टालिन पर एनएसए लगाकर जेल भेजने की मांग की। करणी सेना जिला संयोजक प्रदीप सिंह राठौर ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा की ऐसे नेताओं को जूते की माला पहनाकर, मुंह पर कालिख पोत कर गधे पर बैठाकर घुमाना चाहिए। इस बयान से कांग्रेस पार्टी का भी दोहरा चरित्र सामने आ गया है। इस दौरान करणी सेना से सुमित सिंह, वैभव सोमवंशी, दिनेश तोमर, मनोज सिंह गौर, विक्की ठाकुर, सुशील चौहान, शिवम, आशीष तोमर, सुब्रत सोमवंशी, शिवदेश सिंह, सूर्या सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने जमकर नारेबाजी भी की।
