फर्रुखाबाद (सं.)। सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुज दीक्षित व रंजना अवस्थी, अध्यक्ष शिवविलास त्रिवेदी, प्रबंधक संजीव सिंह चौहान ने भगवान कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर दिया। राधा-कृष्ण स्वरुप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें शिशु वर्ग में अंशी वर्मा प्रथम, इशिता पाण्डेय, द्वितीय, हिमांशी बाजपेयी व शाम्भवी तृतीय रही। बाल वर्ग में ओम दीक्षित प्रथम, देव मिश्रा द्वितीय तथा रुद्र सारस्वत तृतीय रहे। दृष्ट त्रिवदी ने किसी ने मेरा श्याम देखा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। आचार्य प्रदीप शर्मा ने श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कृष्ण के जीवन पर समाज कल्याण राष्ट्र कल्याण हेतु चिंतन की जानकारी दी। प्रबंधक संजीव चौहान ने राधा कृष्ण स्वरुप तैयार करने वाले माता पिता को धन्यवाद दिया। संचालन वीरेश कुमार सिंह ने किया। व्यवस्था आचार्य सर्वेश शुक्ला ने देखी। इस मौके पर रामरतन, कृष्ण कुमार, वीरेश, विजय, सर्वेश, शिवकुमार, गोविन्द, कृतिका, पूजा, सरला मौजूद रहे। सामूहिक भगवान कृष्ण की आरती उतारकर कार्यक्रम का समापन हुआ।
