मेरापुर, समृद्धि न्यूज। अचरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पिलखना निवासी सुधीर पण्डित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। सुधीर पण्डित के पास से पांच लीटर बिजली का तेल भी बरामद हुआ। इसी मुकदमे में वांछित चल रहे दो चोरों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुधीर पण्डित के पास से पांच लीटर बिजली का तेल भी बरामद किया गया है। शेष दो चोरों के विरुद्ध दविशें डाली जा रही हैं। गौरतलब है कि मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव हिरनखुदा ; पिलखना निवासी राजकिशोर ने अपने गांव के ही नेकसे, प्रेमसिंह पुत्रगण झब्बू तथा पिलखना निवासी सुधीर पण्डित पुत्र राजनारायण के विरुद्ध अपने नलकूप के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
