गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत

फ़र्रुख़ाबाद समृद्धि न्यूज।गंगा नहानें गये दो दोस्त गंगा में डूब गये| उन्हें बमुश्किल गंगा से निकाल कर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ दोनों को मृत घोषित कर दिया गया| पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के अल्लागंज थानें के पीछे पीरगंज निवासी 12 वर्षीय सुएब पुत्र शानू थाना कादरी गेट के अमेठी जदीद निवासी नाना मुबीन कर घर आया था| दोपहर को सुहेब अपने दोस्त शाजिद पुत्र वसीम निवासी अमेठी जदीद के साथ भैरवघाट के पास गंगा नहानें के लिए आया| दोनों गंगा नहानें के दौरान डूब गये| सूचना पर मौके पर पंहुचे परिजनों नें उनको गंगा से निकाल कर लोहिया अस्पताल पंहुचाया| लेकिन लोहिया अस्पताल में दोनों को रिफर कर दिया गया| दोनों के परिजन उनके शव लेकर घर चले गये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *