निर्माणाधीन मकान में करंट आने बालक की मौत

बचाने आये मां-बाप व चाचा-चाची भी अचेत
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। निर्माणाधीन मकान में करंट आने से मासूम छात्र की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आई मां-बाप व चाचा-चाची भी करंट से झुलस गये। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के पति नदीम अहमद फारुकी ने पहुंचकर दुखी परिजनों को सांत्वना दी।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला लाडमपुर दोयम निवासी योगेश राजपूत का मकान में निर्माण चल रहा है। योगेश के मकान के बाहर से ही बिजली के तार निकले हुए हैं। शुक्रवार दोपहर तकरीबन 1 बजे योगेश का 6 वर्षीय पुत्र रुस्तम घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय घर में लगे लोहे के गाटर में विद्युत तार छू गया। जिसकी चपेट में आकर रुस्तम चिपक गया। चीखपुकार सुनकर रुस्तम की चाची पल्लवी व मां निशा बचाने आयी तो वह विद्युत करंट का झटका लगने से अचेत हो गई। वहीं आनन-फानन में पिता योगेश व चाचा आकाश भी आ गये और रुस्तम को बचाने के चिपक गये। मोहल्ले वासियों ने लाठी-डंडे से तार को हटाया। परिजन छात्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने अनुनय कुटार ने छात्र को मृृत घोषित कर दिया। वहीं चाची पल्लवी को भर्ती कर लिया। हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक कक्षा एक का छात्र था। मृतक दो भाई एक बहन था। मृतक की मां निशा व बहन नैना, भाई अभय आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के पति नदीम अहमद फारुकी ने पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली और पीडि़त परिवार को सांत्वना देते हुए हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *