खंदी में गिरे ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत

मेरापुर, समृद्धि न्यूज। विकास राजपूत ट्रैक्टर ट्राली में बांस वल्ली शटरिंग आदि लादकर तेज गति से संकिसा काली नदी की ओर जा रहा था कि तभी विषारी देवी मंदिर के पास मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गया। ट्रैक्टर के मडगार्ड के नीचे विकास राजपूत दब गया। घटना की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे विकास राजपूत को बाहर निकाला और उपचार हेतु विकास को पुलिस सीएचसी मोहम्मदाबाद ले ये। जहां डाक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी सीएचसी मोहम्मदाबाद पंहुच गए। विकास के शव को देख कर परिजन रोने बिलखने लगे। क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि थाना मेरापुर के ग्राम स्योंगनपुर निवासी बबलू यादव ट्रैक्टर चला रहे थे। विकास ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा था। घटना घटित होते ही ट्रैक्टर चालक बबलू मौके से भाग गए। घटना के बाद से मृतक की माता निर्मला देवी भाई पुष्पेन्द्र कुमार आदि परिजनों का रो रो कर बुराहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *