जिला कारागार में धूमधाम से मना जन्माष्टमी का पर्व, बंदियों ने सजायी मनमोहक झांकी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जिला कारागार फतेहगढ़, मुख्य कारागार, नारी बंदी वास, जेल लाइन में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां बड़े ही मनोरम ढंग से सजायी गयीं। 250 बंदियों ने व्रत रखा। महिला बैरक की संपूर्ण झांकी महिला जेल वार्डर नगमा द्वारा पूर्ण भक्ति तथा आकर्षक ढंग से सजाई गई। एक महिला बंदी यशोदा के स्वरूप में, महिला जेल वार्डर प्रियंका का पुत्र श्रीकृष्ण के स्वरूप में तथा महिला जेल वार्डर रोहिणी की पुत्री श्री राधा रानी के स्वरूप में सजाये गये। तीनों स्वरूप बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने जेल में सजी सभी झांकियों का अवलोकन कर बंदी भाइयों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। प्रसाद की व्यवस्था कारागार प्रशासन की और से की गई थी। इस मौके पर अखिलेश कुमार जेलर, अवनीश कुमार डिप्टी जेलर, मुकेश गौड़ डिप्टी जेलर, सरोज देवी डिप्टी जेलर, राजेंद्र बाबू, गौरव तोमर, उदय प्रताप, अंकित और जीतू कटियार आदि ने व्यवस्था में पूर्ण सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *