
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह ने यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व नगर अध्यक्ष प्रीति महेश्वरी के निवास स्थान अंबेडकर नगर से यात्रा की शुरुआत की गई। भारत माता की जय के नारों के साथ में यात्रा लोहिया नगर, इंदिरा नगर होते हुए प्रताप नगर पर समाप्त हुई। जहां वीर शहीदों को याद किया गया। यात्रा के दौरान घरों से एक मुठ्ठी चावल व मिी मांगी गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिल चंद्र राजपूत, फतेह चंद्र राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष के पति तरुण महेश्वरी, नगर अध्यक्ष राज बेटी शंखवार, नगर पंचायत ईओ कल्पना बाजपेई, विशाल शर्मा, पंकज राजपूत आदि मौजूद रहे।
