मेरापुर समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव रूपनगर निवासी दिलीप पुत्र ब्रेश की कार एक्सीडेंट में 9 सितंबर को मौत हो गई थी दिलीप का साथी तिलियानी निवासी रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
रविवार को मृतक दिलीप के परिजनों ने पखना चौकी प्रभारी रमाशंकर पांचाल व मेरापुर में तैनात दरोगा लव कुमार
व गांव के ही निवासी लेखराज आदि विपक्षी गणों के विरुद्ध हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक के आवास का घेराव कर लिया था।
रविवार को पुलिस ने दिलीप के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया था।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दिलीप के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया दिलीप के शव को परिजन घर ले आए।और पुलिस से मांग की कि जब तक मेरा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग शव का दाहसंस्कार नहीं करेंगे।
कायमगंज सीओ सोहराव आलम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आप लोग शव का दाह संस्कार करो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सी ओ के आश्वासन पर काली नदी के तट पर सोमवार शाम करीब 4:00 बजे परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरपाल,मेरापुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह कायमगंज सी ओ सोहराव आलम फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।
