
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहीद स्मारक पर आम आदमी पार्टी ने अनंतनाग में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा 2 मिनट का मौन रखा। शुक्रवार को शहीद स्मारक सैनिक कल्याण बोर्ड पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अनंतनाग में शहीद हुए करनाल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौनेक, डीएसपी हुमायूं भट्ट, राइफलमैन रवि कुमार को श्रद्धांजलि दी। अमर शहीदों पर पुष्प वर्षा एवं फूलमाला पहनाकर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने सावधान होकर राष्ट्रगान किया और श्रद्धा स्वरूप 2 मिनट का मौन रखा। सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कर्नल रवींद्र सिंह ने शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौनेक, डीएसपी हुमायूं भट् तथा राइफल मैन रवि कुमार के बारे में विस्तार से जानकारी दी और किस प्रकार आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए। सभी ने उनकी वीरता को याद किया और सदैव देश हित में काम करने की प्रेरणा ली। शहीद स्मारक फतेहगढ़ में सैकड़ों की संख्या में फर्रुखाबाद के शहीदों के नाम और पता लिखे हुए जो कि हम सबको देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए प्रेरणा देते हैं तथा हम सभी उन सैनिकों के आभारी रहेंगे जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देश की खातिर दिया है। जिला अध्यक्ष इंजी नीरज प्रताप शाक्य ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया की सैनिक की शहादत सर्वोच्च बलिदान है। इस अवसर पर ठाकुर कुलदीप सिंह, अवनीश सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र दीक्षित, मोहम्मद शकील, सनी कुमार, संतोष वर्मा, विक्रम सिंह, मोहित सिंह, अजय पाल, प्रदीप यादव, रमन सिंह, राजू सक्सेना, मोहन सक्सेना, अखिलेश सिंह, राजेश कुमार, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
