
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रुपेश गुप्ता की जिलाध्यक्ष पद पर फिर ताजपोशी होने पर बधाई देने वालों का उनके आवास पर तांता लगा रहा। भाजपा हाईकमान ने रुपेश गुप्ता पर विश्वास जताते हुए पुन: उन्हें अध्यक्षी सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को १७ जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। जिसमें फर्रुखाबाद से रुपेश गुप्ता का नाम शामिल है। जैसे ही पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों को जानकारी हुई फोन व उनके आवास पर पहुंचकर लोगों ने उन्हें बधाई दी। कई लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और पुन: अध्यक्ष बनने पर मिठाई खिलायी। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने पुन: जो मुझ पर विश्वास जताया है, उस पर मैं बखूबी खरा उतरुंगा। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद से भाजपा ने उनकी मां को प्रत्याशी बनाया था और पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव पहले से रिकार्ड मतों से भाजपा जीतेगी। बधाई देने वालों में अश्नील दिवाकर, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने उन्हें बधाई दी।
