बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गयी। परिजन उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी अनिल कुमार की ३ वर्षीय पुत्री पिहू शुक्रवार देर शाम घर से किराने का सामान लेने गयी थी। वापस लौटते समय रेलवे लाइन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बच्ची उछलकर सडक़ पर जा गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनोंं ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका पिहू अनन्या, देवांशी व दक्ष में तीसरे नम्बर की थी। मृतका की मां प्रिया आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। शव पीएम हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *