
कुल ४२ शिकायतों में से ५ का मौके पर निस्तारण
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। तहसील अमृतपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम संजय सिंह अतिरक्त और अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार सिंह ने लोगों की फरियादों को सुना। कुल 42 शिकायतें आई। जिसमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। ज्यातादार शिकायते बाढ़ प्रभावित मकानों से संबंधित रही। जिसमे लाल खां पुत्र गौस मोहम्मद निवासी रौशन नगला ने शिकायत को फर्जी तरीके से केवल कागजों में निस्तारण किए जाने के सम्बंध में, बुद्धदेव शिवाजी राव पुत्र मिश्री लाल निवासी रतनपुर पमारान ने धोखाधड़ी कर पैसे लेकर बैनामा करने के सम्बंध में, पुष्पा पत्नी नंदराम निवासी करनपुर घाट ने बाढ़ में झोपड़ी गिर जाने के सम्बंध में, राजेश सिंह पुत्र हनुमान बक्स सिंह निवासी उधरनपुर लीलापुर ने होली रखने की जगह में अवैध कब्जा हटाने के सम्बंध में, अवनीश पुत्र शंकर सिंह निवासी हरिहरपुर ने पट्टा करने के सम्बंध में, धर्मपाल पुत्र रतिराम निवासी करनपुर घाट ने बाढ़ से मकान गिर जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर बीडीओ कौशल किशोर गुप्ता, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, राजस्व निरीक्षक अजय कुमार शुक्ला, राजस्व कर्मचारी, प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
