दूसरी बार प्रदेश सचिव बनने पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने डॉ0 जितेंद्र यादव का किया जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनने के बाद प्रथम बार पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पुन: प्रदेश सचिव बनने से जनपद मे संगठन मजबूत होगा और डॉ0 जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पार्टी में कार्य कर रहे हैं। डॉ0 जितेंद्र यादव ने कहा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। यह उनका स्नेह है। आने वाले २०२४ में सभी युवाओं से जुट जाने को कहा और बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को मजबूूत करें। सभी जाति व धर्म के लोगों को जोड़कर सेक्टर व जोन प्रभारियों की जल्द बैठक कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बिना केंद्र की सरकार नहीं बनायी जा सकती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, निवर्तमान लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, नौशाद खान, एमपी सिंह शाक्य, विवेक यादव, शिवशंकर शर्मा, आशीष शर्मा, नरेंद्र यादव, करन सिंह, आलोक कठेरिया आदि मौजूद रहे।
