दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटा, मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जानवर निकालने को लेकर दबंगों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर पिता- पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।थाना क्षेत्र के ग्राम कटरौली पट्टी निवासी उर्मिला पत्नी रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 19 सितम्बर की शाम 6 बजे मेरे जानवर निकलने से छोटा सा गड्ढा हो गया था। इसी बात को लेकर पिंटू पुत्र लज्जाराम व उसकी पत्नी सीमा तथा अमन पुत्र लज्जाराम ने गाली-गलौज किया। जिसका मैंने व मेरी पुत्री स्वाती ने विरोध किया तो उक्त दबंगों ने लाठी-डंडों से मेरी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आये मेरे पति को भी दबंगों ने धारदार हथियार से मारपीट की। जिससे दोनों लोग घायल हो गये। १०८ एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *