
२७ सितम्बर तक संबंधित विभागों को माइक्रो प्लान बनाकर उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। डीएम से समस्त चिकित्साधिकारियों, सम्बंधित एसडीएम/खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में संचारी अभियान बैठक कराने के निर्देश दिए। संचारी अभियान की बैठक में ग्राम प्रधानों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। 27 सितम्बर तक सभी संबंधित विभागों को माइक्रो प्लान बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्कूलों में बच्चों को संचारी रोग के दौरान क्या करें क्या न करें के संबंध में जागरूक किया जाए। भ्रमण के दौरान डेंगू, मलेरिया, टीवी, कुष्ठ रोग, कुपोषित बच्चों आदि की सूची तैयार की जाए। संक्रमित क्षेत्रों में रेपिड रिस्पॉन्स टीम का भ्रमण कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को बेहतर साफ -सफाई कराने के साथ साथ संचारी अभियान के मानकों पर पूर्ण कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। आबादी/स्कूलों के आस पास विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाए। स्कूलों में रनिंग वाटर जमा ना हो, गंदगी ना दिखे यह सुनिश्चित कराया जाए। संचारी रोग अभियान में सभी संबंधित विभाग सक्रिय भूमिका निभाए। मलेरिया नोटीफाइड डिसिज है यदि किसी के घरों के सामने पानी भरा पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नोटिस/जुर्माना की कार्यवाही की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे
