कार बनी आग का गोला, सवार कूदकर भागे

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शाहजहांपुर मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक कार धू-धू कर जलने लगी। उसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचायी। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार ढाईघाट शमशाबाद शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम चौराहार के निकट मंगलवार को एक फोर व्हीलर वाहन उस समय आग का गोला बन गया जब वह इटावा से कॉस्मेटिक का सामान लेकर उसैत जा रहा था। घटना के संबंध में बताया गया है फिरोज खान निवासी थाना उसैत जनपद बदायूं जो फोर व्हीलर संख्या यूपी 24एएक्स3989 का चालक है। जो कास्मेटिक का समान लोड करने के लिए इटावा गया था। फिरोज खान के साथ उसके साले इशरत व जाकिर भी थे। इटावा से कॉस्मेटिक सामान लोड करने के बाद मंगलवार को उपरोक्त लोग वापस कार से लौट रह थे। ढाईघाट स्थित शमशाबाद शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम चौराहार के निकट अचानक कार का पहिया पंचर हो गया। अहसास होने पर जब चालक द्वारा कार रोककर देखा गया, तभी अचानक आग लग गई। अचानक वाहन को जलते देख चालक के होश उड़ गये और बचाव हेतु शोर मचाने लगा। चीख पुकार सुन फोर व्हीलर में सवार सभी लोग घबराकर नीचे आ गए और हिम्मत जुटाकर किसी तरह समान निकाला। मगर आँखो के समाने देखते ही देखते फोर व्हीलर कार आग का गोला बन गई।
जो काफी देर तक धू-धूकर जलती रही। जिस वक्त आग लगी उस वक्त तमाम लोगों का आवागमन हो रहा था। आने जाने वाले लोगों ने जब कार को जलते हुए देखा तो तमाशाई लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन 1 घंटे तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। परिणाम फोर व्हीलर जलता रहा। गनीमत रही कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। अचानक कार के जलने की जानकारी जब शमसाबाद थाना पुलिस से की गई, तो पुलिस का कहना था घटना की सूचना उन्हें नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *