नदीम फारुखी ने गरीबों को बांटे कम्बल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत शमशाबाद में सर्दी का प्र्रकोप झेल रहे असहाय लोगों की मदद के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन नदीम अहमद फारुखी ने जरुरतमंदों को कपड़े बांटे। सर्दी व शीतलहर के चलते शमशाबाद क्षेत्र में लोग ठिठुर रहे थे। चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुखी ने जरुरतमंदों को बुलाकर अपने आवास पर कम्बल वितरित किये। उन्होंने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी ठंड से बचने के लिए गरीब लोगों को कम्बल बांटे गये है। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बताया कि हम सबका कर्तव्य है कि सर्दी में लोगों की मदद करें, जिससे तहत कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। गरीब व असहाय लोगों ने चेयरमैन के निवास पर पहुंचकर कम्बल प्राप्त किये। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव आदि लोगों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *