
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के सीपी गेस्ट हाउस के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर व ग्रामीण अंचल के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाए पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्वागत समारोह का शुभारम्भ श्याम प्रसाद मुखर्जी व पन्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में चारों मडलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका व सदस्य राज्य महिला आयोग डा0 मिथलेश अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की कार्यशैली व शालीनता की प्रसंसा की। उन्होंने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को इनसे सीख लेकर पार्टी के विकास की राह में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहानी के माध्यम से उनके शौर्य व श्रेष्ठता का वर्णन किया। उन्होंने आने वाले कार्यकाल मे उत्तम कार्यो व उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सभी मंचासीन व कार्यक्रम संयोजक डा0 मिथलेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज मुझे इस मुकाम पर पहुंचने मौका मिला है यह सभी के सुभाशीष का नतीजा है। मेरा हमेशा यही उददेश्य रहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस पर मैं खरा उतर सकूं। मै विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं अपने बड़ों का सदा सम्मान करता रहूँगा और कार्यकर्ताओ के स्वाभिमान को कभी झुकने नहीं दूँगा। मुझे विश्वास है कि मेरे सहकर्मी कार्यकताओं ने जो मेरा सहयोग किया है वह आगे भी करते रहेंगे। स्वागत समारोह में सुभाष गुप्ता, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, विजय गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक, ममता सक्सेना, अनुराधा दुबे, सरस्वती वर्मा, योगेश तिवारी, उमेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, राज मंगल दीक्षित, अमर दीप दीक्षित आदि ने जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता का स्वागत किया।
