फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ससुरालियों द्वारा बेवा की जमीन पर कब्जा करने मना करने पर दबंग ससुरालियों ने उसके मारपीट कर दी तथा अश्लील हरकते की। पीडि़ता ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीडि़ता ने मंगलवार को जिलाधिकारी से शिकायत की कार्यवाही की मांग की। थाना नवाबगंज के ग्राम पुराना गनीपुर निवासी रुबी पत्नी स्व0 संजू कठेरिया ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में दर्शाया कि उसके पति की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसके बाद से ससुरालियों ने उसे व उसकी नाबालिक पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से पीडि़ता अपने मायके में रहने लगी। पीडि़ता का आरोप है कि २१ सितम्बर को सुबह ८ बजे जानकारी हुई कि ससुरालीजन उसके हिस्से की जमीन पर निहास भरवा रहे है। जब मैं अपनी बच्ची को लेकर ससुराली पहुंची और निहास भरने का विरोध किया तो रामऔतार पुत्र नामालूम, राजेन्द्र, दिनेश पुत्रगण रामऔतार, गोविन्द, धर्मेन्द्र, पवन, नागेन्द्र पुत्रगण राजेन्द्र, चंदन पुत्र दिनेश ने भद्दी-भद्दी गालियां दी। मना करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आ गये। जिन्होंने आकर बचाया। आरोपीगण जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पीडि़ता ने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल पर बना लिया। आरोपियों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और सिम लेकर भाग गये। पीडि़ता लिखित सूचना थाने में दी। उसी दिन ३ बजे राजेन्द्र, दिनेश, पवन, धर्मेन्द्र, नागेन्द्र शराब के नशे में आये तथा पवन व गोविन्द के हाथों नाजायज तमंचे थे। पवन व गोविन्द ने मुझे उठाकर पटक दिया और बुरी नियत से मुझे खींचकर कमरे में ले गये तथा मेरी पुत्री को धर्मेन्द्र, नागेन्द्र ने उठाकर फेंक दिया। राजेन्द्र व दिनेश ने मेरे साथ अश्लील हरकते की। आसपास के लोगों के आ जाने पर मैं अपनी पुत्री के साथ अपनी जान बचाकर भाग आयी। थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। पीडि़ता का कहना कि थाने के होमगार्ड राजेन्द्र का भाई राजीव ने इन लोगों से सांठगांठ करवा कर मेरी रिपोर्ट नहीं लिखने दी।
