छेड़खानी में छात्रा की मौत के बाद फिर छेड़खानी

अंबेडकर नगर समृद्धि न्यूज।महिला अपराध से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के जनपद अंबेडकरनगर से आई।इसमें बीते दिनों छेड़खानी के प्रयास में एक छात्रा की दुर्घटना में मौत हो जाने और फिर आरोपियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई होने के बाद अब फिर से एक छात्रा से छेड़खानी की घटना सामने आई है।मामले में छात्रा से शिकायत मिलने पर पहले तो सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया लेकिन छात्रा के बयान में उससे छेड़खानी किए जाने की बात सामने आने के बाद मामले में छेड़खानी की धाराएं बढ़ा दी गई।इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने विस्तार से जानकारी दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *