अदालत ने पांच पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

*मकान बिक्री के नाम पर लिया था रुपया…
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मकान की बिक्री का सौदा तय हो जाने पर डेढ़ लाख रुपये लेकर देने से मना कर दूसरे के नाम मकान कर देने के मामले का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने पर न्यायालय में याचिका दायर की। अदालत ने मुकदमा दर्ज कर विवचेना करने के आदेश दिये है।
थाना मेरापुर के गुरऊ शादी नगर पखना निवासी शीलेन्द्र सिंह ने न्यायालय में दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके चाचा जयनेन्द्र पुत्र शालिगराम ने शहर के मोहल्ला शमशेर खानी में अपने मकान को दो लाख रुपये में बेंचने का अनुबंध उसके साथ किया। जिसके ऐवज में डेढ़ लाख रुपये शीलेन्द्र ने अपने चाचा को दिये और ५० हजार रुपये बैनाम के वक्त देने की बात तय की। अनुबंध के बाद जयनेन्द्र सिंह ने नन्ही देवी पत्नी स्व0 संजीव निवासी शमशेर खानी, पुष्पेन्द्र निवासी गलरिया शाहजहांपुर, भूप सिंह निवासी मक्खनपुर मैनपुरी व एक अन्य अज्ञात के साथ रुपये हड़पने व धोखाधड़ी की नियत से मकान का एक दान पत्र लिख दिया। जब पीडि़त को जानकारी हुई तो उसने अपने चाचा जयनेन्द्र से बैनामा करने की बात कहीं और दान पत्र को खारिज करने का दबाव डाला। इस बात पर यह लोग खुन्नस मानने लगे और २३ जून २०२२ को एकराय होकर उसके घर में घुस आये और गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। थाने में पीडि़त ने सूचना दी, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। सीजेएम न्यायालय में दायर याचिका को संज्ञान लेते हुए न्यायाधीश ने थाना मेरापुर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने व परिणाम से अवगत कराने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *