बालू के अवैध खनन करते जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली पकड़ किया चालान….

कंपिल : बालू के अवैध खनन करते जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने हिरासत में लेकर एमवी एक्ट में चालान कर खनन अधिकारी को सीज करने की कार्यवाही के लिए सूचित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव रुदायन के समीप बालू का अवैध तरीके से खनन करते पुलिस ने एक टैक्टर ट्राली को मौके पर पकड़ा और अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। जिला खनन अधिकारी को विभागीय कार्रवाई के लिए सूचना दी गई है। शेष कार्रवाई उनके स्तर से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *