
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। खंड विकास अधिकारी ने सेवा स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कमालगंज खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने स्वच्छता ही सेवा के तहत ग्राम पंचायत में पहुंचकर अपने हाथ से सफाई का अभियान शुरू किया। जिसमें उन्होंने गांव के भोजपुर पंचायत भवन में अपने हाथों में फावड़ा लेकर सफाई करते हुए नजर आए। इस मौके पर सचिव नीरू दीक्षित, ग्राम प्रधान भवनन चंद्र कटारिया तथा विमल कुमार जिला अध्यक्ष सफाई संघ के मौजूद रहे। इसी क्रम में बीडीओ निनौरा श्रंखलापुर पहुंचे और प्रधान गफ्फार के साथ मिलकर स्वच्छता ही सेवा पखवारे का अभियान चलाया। इस मौके पर सचिव अश्विनी यादव, एपीओ गौरव कुमार, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे। बताते चले स्वच्छता ही सेवा है अभियान की शुरुआत पीएम के द्वारा की जा रही है जिसमें 29, 30 सितंबर तथा 1 अक्टूबर तक यह स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा।
