केडी बालिका कालेज में गांधी व शास्त्री की मनायी गई जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज लोहिया पुरम आवास विकास के प्रांगण में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। प्राचार्य एवं समस्त आचार्यों ने अपने विचारों के माध्यम से सभी छात्राओं को सम्बोधित किया। इसके साथ ही गांधी व शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। जब भी अंहिसा की बात आती है, तो महात्मा गांधी का नाम सबसे ऊपर आता है। लाल बहादुर शास्त्री ने देश को आजाद करवाने में कई महापुरुषों की तरह अपनी भूमिका निभाई।
साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत महाविद्यालय में सभी आचार्यो की उपस्थिति में सभी छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी आचार्यगण व सभी संकायों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *