फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शैक्षिक सत्र २०२३-२४ हेतु राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकायें आवेदन की प्रति समस्त अभिलेखों सहित चार प्रतियों में ६ अक्टूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करें। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह द्वारा पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा प्रधानाचार्य के नाम जारी पत्र में उक्त जानकारी दी गई। डी.आई.ओ.एस. ने पत्र में कहा कि सत्र २०२३-२४ हेतु राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार हेतु चयन के संबंध में शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार जिन शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किये हैं वह अपने आवेदन के प्रति, समस्त अभिलेखों सहित चार-चार प्रतियों में ६ अक्टूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक में जमा कर दें। उक्त तिथि के पश्चात किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं होगा। विलम्ब होने पर सम्बन्धित का ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। सम्बन्धित का ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। जिसका समस्त उत्तरदायित्व संबंधित आवेदनकर्ता का होगा। राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु जनपद से जिन शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्यों ने ऑनलाइन आवेदन किया है उनका नाम डॉ0 संगीता यादव प्रधानाचार्य राजकीय उ0मा0विद्यालय हिसामपुर, दीपिका राजपूत प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, गिरिजा शंकर प्रधानाचार्य म्यूनिसिपल इंटर कालेज, डॉ0 संदीप चतुर्वेदी प्रधानाचार्य मोहन लाल शुक्ला इंटर कालेज तथा भानू प्रकाश भास्कर प्रवक्ता सर्वोदय इंटर कालेज पिपरगांव। विदित है कि राज्य अध्यापक मिलने वाले शिक्षक को तीन वर्ष का सेवा विस्तार मिलता है तथा तीन हजार किमी की रोडवेज में प्रतिवर्ष यात्रा फ्री (नि:शुल्क) मिलती है। ————————–
