बुखार से ग्राम प्रधान पति की आगरा में उपचार के दौरान मौत

मौत की सूचना के बाद परिवार में मचा कोहराम शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बुखार से पीडि़त चल रहे ग्राम प्रधान पति की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला सेठ निवासी ग्राम प्रधान रजनी देवी के 50 वर्षीय पति रक्षपाल सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीडि़त चल रहे थे। जिसका कस्बे में उपचार चल रहा था। लाभ न मिलने पर परिवार के लोगों द्वारा फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट में डेंगू होने की जानकारी दी। इलाज चलता रहा, मगर सुधार नहीं होने पर परिवार के लोगों द्वारा उन्हें आगरा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहा उन्हें पैरालाइसिस का भी शिकार होना पड़ा। बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर मौत की सूचना के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान रजनी देवी के दो पुत्र तथा एक पुत्री है। उधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पति का शव आने के बाद ग्राम प्रधानों तथा सचिवों ने दुख जताया। ————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *