शिक्षण व्यवस्था से कोई समझौता नहीं: प्रबंधक राजेश मसीह

विद्यालय में आपसी मतभेद व गुटबाजी को करें समाप्त फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्रिश्चियन इंटर कालेज के नवनियुक्त प्रबंधक राजेश मसीह ने बुधवार को कालेज पहुंचकर शिक्षकों के साथ स्टाफ की बैठक ली। प्रधानाचार्य अनुराग मल्ल ने प्रबंधक राजेश मसीह का बुके देकर स्वागत किया। साथ ही शिक्षकों ने पादरी जयपाल मैसी व स्टीफन मसीह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में प्रबंधक राजेश मसीह ने साफ कहा कि शिक्षण व्यवस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। सभी शिक्षक गुटबाजी समाप्त कर शिक्षण कार्य में सहयोग करें और नियमित समय पर विद्यालय आये। ८ बजे विद्यालय का मुख्य द्वारा बंद किया जाये। जिससे छात्र केवल पढ़ाई करें और बाहर न निकले। पिछले काफी समय से क्रिश्चियन इंटर कालेज में टीका-टिप्पणी, आरोप-प्रत्यारोप के चलते पठन-पाठन प्रक्रिया बाधित हो रही थी। जिसको सुचारु रुप से चलाने के लिए चर्च ऑफ नार्थ इंडिया डायोसिस आफ आगरा के अध्यक्ष रेव्ह डा0 पीपी हाविल ने राजेश मसीह को क्रिश्चियन इंटर कालेज का प्रबंधक नियुक्त किया है। राजेश मसीह स्थानीय होने के साथ-साथ विद्यालय की हर गतिविधियों पर नजर रखते हुए शिक्षण व्यवस्था को सुद्रण कराने में अहम भूमिका अदा करेंगे। इसी के चलते बैठक में उन्होंने सभी को अच्छे ढंग से बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिये है। जो भी अपनी जिम्मेदारी से मुकरेगा उसके खिलाफ लिखित कार्यवाही करूंगा। पादरी जयपाल मैसी ने दुआ के साथ बैठक का शुभारम्भ किया। पादरी स्टीफ मसीह ने धन्यवाद देते हुए कहा कि लोग पर्सनल बातों का इसू न बनाये और विद्यालय की बेहतरी के लिए कार्य करें और मजबूत ढंग से शिक्षण व्यवस्था बनाये रखे। इस मौके पर प्रभात अवस्थी, जगदीप लाल, सोलोमन दयाल, अवधेश प्रभु खोजी, गौरव एविल, संतोष दुबे, दिलीप भारद्वाज, रावर्ड करन, अविनाश डेविड, यादवेन्द्र सिंह परिहार, जेके सनी, एसएल मैसी, अभय दुबे, सुनील सक्सेना, रंजीत मैसी व शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *