सपा अधिवक्ता सभा के अमित यादव बने प्रदेश सचिव

कचहरी में अधिवक्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने अधिवक्ता अमित यादव को प्रदेश सचिव मनोनित किया है। प्रदेश सचिव बनने पर अमित यादव का कचहरी प्रांगण में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शाक्य ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ अमित यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया। शहजाद अली बंटी के चेम्बर में स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर शहजाद अली बंटी, पवन मिश्रा, राघव दत्त मिश्रा, अमन भारद्वाज, विवेक मिश्रा, विपिन कुमार यादव, मोहित यादव, सत्यम अवस्थी, आशुतोष कुमार जाटव, राजेन्द्र यादव, नरेन्द्र यादव, कुवर सिंह, मुदित मिश्रा, सुदीप दुबे, जयदीप सिंह यादव, सतेन्द्र कुमार राना, निधीश शुक्ला आदि लोगों ने स्वागत किया। अमित यादव ने कहा कि सभी अधिवक्ता साथियों के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करुंगा और जो जिम्मेदारी मिली है उसे निभाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *