फर्रुखाबाद जनपद के 12 निरीक्षकों सहित 65 का गैर जनपद तबादला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कानपुर जोन के आईजी प्रशांत कुमार ने फतेहगढ़, कायमगंज, राजेपुर, मेरापुर थाना प्रभारी सहित १२ इंस्पेक्टरों के गैर जनपदों में दबाले कर दिये है। जिससे पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है। आईजी द्वारा किये गये गैर जनपद तबादले में फतेहगढ़ से इंस्पेक्टर जयप्रकाश पाल को जनपद औरैया, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को जनपद कन्नौज, इंस्पेक्टर संत्य प्रकाश को जनपद औरैया, इंस्पेक्टर दिवाकर प्रसाद सरोज को जनपद इटावा, इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह को जनपद कन्नौज, इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद को जनपद कानपुर देहात, इंस्पेक्टर कमलेश कुमार को जनपद औरैया, इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार को जनपद कन्नौज, इंस्पेक्टर अशोक कुमार को जनपद कानपुर देहात, इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव को जनपद इटावा, इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह को जनपद इटावा, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को जनपद कन्नौज के लिए तबादला किया गया है। जिससे पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। वहीं पुलिस महानिदेशक कानपुर प्रशांत कुमार ने ६५ निरीक्षकों को गैर जनपद तबादला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *