अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार: मानव जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए आयुर्वेद वरदान- डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

देश विदेश के चिकित्सक आयुर्वेद पर डालेंगे प्रकाश मेजर एसडी सिंह आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में दो दिवसीय सेमिनार शुक्रवार से

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जेजेएपीएस फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले 2 दिवसीय अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी को लेकर संस्था के चेयरमैन डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव व डायरेक्टर डॉक्टर अनीता रंजन के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। वार्ता में डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया यह अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी शुक्रवार ६ अक्टूबर से लेकर ७ अक्टूबर शनिवार तक चलेगी। जिसमें ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, नेपाल, भारत, न्यूयॉर्क, फ्रांस आदि देशों के जाने माने आयुर्वेद जगत के वरिष्ठ चिकित्सक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होकर आयुर्वेद चिकित्सा पर प्रकाश डालेंगे। मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से मानव जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों और उनकी रोकथाम ओर इलाज की अवधारणा को समझने के लिए आयुर्वेदिक दृष्टिकोण के प्रचार प्रसार पर प्रकाश डाला जाएगा। एक सवाल पर डॉ0 जितेंद्र सिंह ने बताया कि आयुर्वेद में बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज संभव है। वह हमारे आसपास व घर में ही ऐसी आयुर्वेद की जड़ी बूटियां मौजूद होती हंै जिनका उपयोग कर हम अंग्रेजी दवाओं के इस्तेमाल से भी काफी हद तक बच सकते हैं। आयुर्वेद औषधि का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद हमारे प्राचीनकाल से प्रचलित है। बड़े से बड़े जटिल रोगों को समाप्त करने की आयुर्वेद में क्षमता है। यदि परहेज के साथ इसका प्रयोग किया जाये, तो अवश्य ही रोग जड़ से खत्म किया जा सकता है। दो दिवसीय आयुर्वेद संगोष्ठी के संदर्भ में संस्था की डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन ने भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में अपने देश के अलावा अन्य देशों में भी आयुर्वेद से कैसे उपचार किया जाता है, उसकी भी जानकारी मिल सकेगी। पहली बार ऐसे सेमिनार का आयोजन हो रहा है। जिसमें विद्यालय के साथ-साथ फर्रुखाबाद जनपद के लिए बड़े गौरव की बात है। वार्ता के दौरान मेडिकल कालेज की डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन, चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के अलावा प्राचार्य सुनील गुप्ता के अलावा अतिथि के रुप में कैरिन गुंथोर संस्थापक निदेशक लक्ष्मी आयुर्वेद पर्थ ऑस्टे्रलिया, प्रो0 अमाडियो बियानची बियान्च राष्ट्रपति विश्व योग एवं आयुर्वेद आंदोलन इटली के अलावा डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय, मीडिया प्रभारी डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

देश विदेश के लोग सेमिनार में ले रहे हैं भाग ।

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि के रुप में पद्मश्री हाजी कलीमुल्ला खान के अलावा प्रो0 डा0 जोस रुग संस्थापक निदेशक ब्राजील, कैरिन गुंथोर संस्थापक निदेशक लक्ष्मी आयुर्वेद पर्थ ऑस्टे्रलिया, मार्क रोसेनबर्ग यूरोपियन आयुर्वेद अकादमी जर्मनी के निदेशक, प्रो0 अमाडियो बियानची बियान्च राष्ट्रपति विश्व योग एवं आयुर्वेद आंदोलन इटली, डा0 राम आधार यादव कार्यकारी निदेशक राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र कीर्तिपुर काठमांडू एन, डा0 शिशिर प्रसाद एसो प्रोफेसर शल्य तंत्र मुख्य परिसर उत्तराखण्ड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी उत्तराखण्ड, डा0 वल्देमार प्राडो वल्र्ड एसोसिएशन फॉर फॉर्मर यूनाइटेड नेशंस इंटेंस एंड फेलो, न्यूयॉर्क यूएसए के कार्यकारी उपाध्यक्ष, डा0 जीन पियरे कैटलानो अमला आयुर्वेद स्टैसबर्ग के संस्थापक फ्रांस रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *