सफाई कर्मचारी महासंघ ने समस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सफाई कर्मचारी महासंघ ने १९ सूत्रीय मांग पत्र अधिशासी अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि बैक लॉक सफाई कर्मचारियों को पुन: काम पर लाया जाये। बैक लॉक सफाई कर्मी जिन जगह कार्यरत है। उनका काम करने वीडियो सार्वजनिक किया जाये। समस्त ठेका सफाई कर्मचारियों को ३० दिन का वेतन दिया जाये। संविदा सफाई कर्मचारियों को रविवार की छुट्टी दी जाये। सुबह ६ बजे हाजिरी निरस्त कर १० बजे ली जाये। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को उपकरण व वर्दी दी जाये। ठेका सफाई कर्मियों को ईपीएफ कटौती की केवाईसी नगर पालिका द्वारा करायी जाये। नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों को बुलाया जाये। साथ ही सभासद द्वारा सफाई कर्मचारियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है उसे बंद किया जाये। तीन दिन के अंदर समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो समस्त कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर जायेंगे। साथ ही गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने निवास पर सफाई कर्मचारियों को बुलवाकर उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। ——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *