
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय बालक कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में जनपद के सभी आठ ब्लाकों से बालकों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया। 25 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में राजेपुर के उत्तम प्रथम, मोहम्मदाबाद के ऋषभ द्वितीय, 30 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में राजेपुर के दीपक प्रथम, बढ़पुर के रमन द्वितीय रहे। 35 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मदाबाद के नईम प्रथम, राजेपुर के आवेश द्वितीय रहे। 40 से 45 किलोग्राम भार वर्ग में राजेपुर के सुचित प्रथम, मोहम्मदाबाद के शिवम द्वितीय रहे। 45 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मदाबाद के उवैश कुमार प्रथम, राजेपुर के प्रांशु द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनीष यादव, आलोक कुमार, अरुण यादव, कुलदीप यादव, अतुल कटियार, संजीव यादव, अभिषेक शाक्य, विमलेश कुमार, अवधेश कुमार, बीना गौतम, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
