दिव्यांग शिविर में कृत्रिम पैर के अलावा हाथ भी लगाये जायेंगे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एस.एन. साध ट्रस्ट के सौजन्य से ८, ९ व १० अक्टूबर को सेवा केंद्र एन.ए.के.पी. डिग्री कालेज के सामने तीन दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन होगा। जिसमें डाक्टर रजनी सरीन, डॉ0 सुबोध कुमार वर्मा, डॉ0 शिखर सक्सेना, डॉ0 के.जी. बाथम, डॉ0 अनवार अहमद खां मरीजों का परीक्षण करेंगे। सेवा केंद्र पर पत्रकार वार्ता में डॉ0 रजनी सरीन ने कहा कि इस बार नया करने के उद्देश्य से कार्य हो रहा है। विभिन्न मरीजों की जांचें सरीन उपचार गृह में भी होती रहती हैं। राकेश साध ने बताया कि पैरों के साथ-साथ इस बार कृत्रिम हाथ भी लगाये जायेंगे। दिव्यांगों की सुविधाओं को देखते हुए ४५ ट्राई साइकिलें मंगवायी गयी हैं। जिन्हें मरीजों की सुविधाओं के लिए वितरित किया जायेगा। आगे आने वाले समय में बैट्री रहित ट्राई साइकिल भी वितरित करने के लिए विचार चल रहा है। जयपुर की फुटवियर कम्पनी इस व्यवस्था को संभाल रही है। साथ ही मरीजों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गयी है। जरुरतमंदों को इन सुविधाओं के तहत लाभांवित किया जा रहा है। अगला कैंप चार माह बाद फिर लगेगा। इस मौक पर डॉ0 हरिदत्त द्विवेदी, डॉ0 अनवर अहमद खां, उदय बाथम, अमर साथ आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *