ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे जनपद से निकलवाने को लेकर सपाईयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर ८ सूत्रीयें मांगों लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। गाजियाबाद से कानपुर तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद जनपद से निकाले जाने की मांग की है। ज्ञापन में दर्शाया कि उत्तर प्रदेश के दो महाऔद्योगिक नगर गाजियाबाद से कानपुर के बीच सरकार के द्वारा ग्रीन फील्ड कॉरीडोर एक्सप्रेस-वे बनाये जाने के लिए डीपीआर का कार्य चल रहा है। एक्सप्रेस-वे को गाजियाबाद से बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज से होते हुए फर्रुखाबाद से निकालकर ले जाने का सर्वे हो चुका था, लेकिन अब एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद से न निकालकर एटा-मैनपुरी से निकाला जा रहा है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद जनपद से निकाले जाने की सपाईयों ने मांग की है। जबकि फर्रुखाबाद में नमकीन का व्यापार बड़े स्तर से होता है। महत्वपूर्ण जिला फर्रुखाबाद होने के बावजूद भी यहां टू लाइन व फोर लाइन सडक़ नहीं है। इसके साथ ही संकिसा विशाल तीर्थ स्थल है जो अन्तर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल बनने जा रहा है। जहां विदेशियों के आने जाने वाले पर्यटकों को असुविधा होगी। जनपद में जरदोजी का विश्व स्तर पर कोराबार है, अच्छे आगवन न होने से कार्य ठप हो जायेगा। छपाई उद्योग भी विश्व स्तर का है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे होना आवश्यक है, जिससे फर्रुखाबाद का नाम विश्व स्तर पर होगा। जनपद में मिलेटरी रेजीमेंट के मुख्यालय हंै जरुरत पडऩे पर मलेटरी बिना अच्छी सडक़ के अस्तवत ही लगती है। बाबा नीमकरोरी विश्व स्तरीय मंदिर है। यहां विश्व स्तर से पर्यटक आते है। कम्पिल नगरी पीताम्बर व दिगम्बर विश्व स्तरीय मंदिर है। जहां विदेशों से भी पर्यटक आते है। जिससे फर्रुखाबाद का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत कुमार कठेरिया, प्रदेश सचिव/लोकसभा प्रभारी नवल किशोर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, रमेश चन्द्र कठेरिया, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, युनुस अंसारी, मनोज मिश्रा, शशांक सक्सेना, रोमित सक्सेना, साजिद अली, केके यादव, सुभाष चन्द्र शाक्य, रामू गुप्ता नीलम सिंह, रजत क्रांतिकारी, राजन यादव, संजय सिंह चौहान, नरेंद्र शाक्य, गौरव यादव, अवनीश ताोमर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *