समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित बनायें: सुरेंद्र सिंह

कठेरिया समाज द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कठेरिया समाज कल्याण समिति द्वारा ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया ने की। संचालन जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र कठेरिया ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी होमगार्ड विभाग के सुरेंद्र सिंह कठेरिया ने कहा कि लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। जिससे वह देश का नाम रोशन करें। बच्चों को चाहिए कि वह अपने माता का नाम रोशन करें और अच्छे नंबर लाकर उनका सपना साकार करें। उन्होंने समाज को संगठित करने पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया ने कहा कि समाज को जागना होगा और बाबा साहब के बताये हुये आदर्शों के प्रति जागरुककरना होगा। आज की युवा पीढ़ी उनके बारे में जाने और संविधान को पढ़े। संविधान की वजह से हम लोग अपनी हर लड़ाई को जीतते हैं। जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र कठेरिया ने कहा कि समाज के लोग विभिन्न पदों पर शिक्षा की बदौलत पहुंचे हैं। ऐसे ही लोग आगे बढ़ें। साथ ही मंचासीन अतिथियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर जसकरन सिंह कठेरिया, राजेश कठेरिया, अजय कठेरिया, आर.के. वर्मा आदि ने विचार रखे। इस दौरान ११० छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। धन्यवाद जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र कठेरिया ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *