दो साइकिल चोरों को पकड़ा

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। घर में घुसकर दिनदहाड़े साइकिल चोरी करने वाले आरोपियों को मोहल्ले के लोगों ने साइकिल सहित दौड़कर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजो टोला निवासी एक युवक के घर में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। बताया गया है जिस वक्त अज्ञात चोर घर से साइकिल को चुरा कर भागने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान कुछ बच्चों द्वारा देख लिया गया। बच्चों ने शोर मचाकर सूचना गृह स्वामी को दी। सूचना के बाद पीड़ित गृह स्वामी द्वारा शोर मचाया गया तो मोहल्ले के लोगों ने एकत्रित होकर चोर को पकडऩे की कोशिश की बताया गया है एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। जिसकी जमकर पिटाई की गई। वहीं दूसरे चोर को साइकिल सहित रामलीला मैदान के पास दौड़कर पकड़ लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साइकिल चोरी के आरोपियों को हिरासत लेकर थाने आ गई। जहां समाचार लिखे जाने तक करवाई जा रही थी —————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *