पुत्री का बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ पिता की तहरीर पर शमशाबाद थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक पिता ने थाना क्षेत्र के ही गांव हंसापुर गौराई निवासी शिवांग के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा 1 अक्टूबर को आरोपी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीडि़त पिता द्वारा पुत्री की काफी खोज की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। कुछ लोगों से जानकारी हुई कि उक्त आरोपी द्वारा पुत्री को बहला फुसलाकर भाग ले जाया गया। इस संबंध में पीडि़त पिता ने उक्त आरोपी के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष शमशाबाद बलराज भाटी ने बताया तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *