
भीड़ जुटाने के लिए अरुण पाठक ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला संगठन प्रभारी/विधान परिषद सदस्य डा0 अरुण पाठक की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अनुसूचित जाति क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल बच्चा सोनकर ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी अनुसूचित मोर्चे का सम्मेलन २५ अक्टूबर को कानुपर में आयोजित करेगी। पूरे जनपद से 2000 अनुसूचित वर्ग के लोगों को इस सम्मेलन में पहुंचाने के लिए संगठन स्तर पर बैठक आयोजित करनी है। क्षेत्रीय स्तर पर एक लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। बसपा ने केवल वोट की खातिर अनुसूचित वर्ग को जोड़ा, लेकिन भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। 2014 व 2019 के लोकसभा एवं 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा को समर्थन दिया। डॉ0 अरुण पाठक ने कहा कि 25 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होने वाले अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में जिले से बड़ी संख्या में अनुसूचित वर्ग के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होनी है। केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास करके देश की आधी आबादी को अधिकार देने का कार्य किया। देश की नई संसद और राज्य की विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 प्रतिशत होगा। वह महिलाएं जो अपने अधिकार के लिए लड़ती है। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को मानने वाले लोगों को भाजपा से जोडऩे का कार्य करना होगा। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि 25 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होने वाले अनुसूचित वर्ग मोर्चा सम्मेलन के लिए विधानसभा स्तर पर बैठक होगी। बसों एवं चार पहिया वाहनों के माध्यम से अनुसूचित वर्ग के लोगों को सम्मेलन में पहुंचना है। संचालन जिला महामंत्री कैप्टन डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, संजीव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, फतेहचंद वर्मा, सुनील रावत, बबीता पाठक, ऋषिपाल सिंह सिसोदिया, जय गंगवार, शिवांग रस्तोगी, रश्मि दुबे, विजय गुप्ता, श्वेता दुबे, रचना अवस्थी, ममता सक्सेना, कमल भारद्वाज, कुंवर जीत राजपूत, मयंक बुंदेला आदि लोग मौजूद रहे/
