शहीद की प्रतिमा लगवाने की सपा के प्रतिनिधि मण्डल ने सरकार से की मांग

श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना प्रतिमा लगने से आने वाली पीढिय़ों में शहीद के प्रति बढ़ेगा सम्मान: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव

फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सिक्कम में ५४ फील्ड बटालियन आरटी में हवलदार बीते दिनों हृदयगति रुक जाने से दिवंगत हो गये थे। रविवार को ग्राम बमिया में शहीद दिनेश यादव के शांतिपाठ कार्यक्रम में समाजवादी के प्रतिनिधि मण्डल ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व लोकसभा बूथ प्रभारी मौलाना इरफान उल कादरी व पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी व अजीत कठेरिया, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, प्रदेश सचिव अमृतपुर विधानसभा के प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव एवं प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर, प्रदेश सचिव व लोकसभा बूथ प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, शंशाक सक्सेना, साजिद अली, रामसनेही यादव मुन्ना, अनुराग यादव, डा0 नवरंग यादव, सोमेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी विवेक यादव आदि सपा कार्यकर्ताओं ने शहीद हवलदार दिनेश कुमार यादव को श्रद्धाजंलि अर्पित की। सभी ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी सपा नेताओं ने हवन पूजन में भाग लिया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। नम आंखों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर अपने गांव के बेटे को याद किया। साथ ही लोगों ने मांग की कि शहीद दिनेश यादव के नाम गांव की सड़क का निर्माण कराया जाये। प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी मौलाना इरफान उल कादरी ने कहा कि पूरे प्रतिनिधि मण्डल ने आकर शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी शहादत पर हम सभी लोग नमन करते हंै। डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है और ईश्वर उनके परिवार और हम सभी को सहन शक्ति की ताकत दे और शहीद की प्रतिमा अगर सरकार लगाती है तो ठीक है। नहीं तो हम सब मिलकर एक कमेटी बनाकर शहीद की प्रतिमा लगायेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष आकर इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिससे इस शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित हो सकें और आने वाली पीढिय़ों में शहीद के प्रति सम्मान बढ़ायेंगी। वहीं प्रदेश सचिव व फर्रुखाबाद लोकसभा बूथ प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि डीएम से मिलकर मांग करेंगे कि गांव को बेहतर से बेहतर सुविधायें मुहैया करायी जाये और इस गांव को शहीद दिनेश सिंह के नाम से घोषित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *