महाराणा प्रताप की मूर्ति न लगी तो भाजपा का होगा लोकसभा चुनाव में विरोध

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। करणी सेना ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जिले में महाराणा प्रताप की मूर्ति नहीं लगी तो लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध किया जायेगा। करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर ने अभियान को तेजी देते हुए मूर्ति लगवाने की बात उठायी। दीन दयाल बाग स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर व प्रदीप सिंह राठौर ने कहा कि दशहरा पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महाराणा प्रताव व अवंतीबाई की मूर्ति लगवाने की बात कही थी और बजट की भी घोषणा की थी। उस सवाल को प्रदेश सरकार के मंत्री ने पूरा नहीं किया और एक साल बीत चुकी है। महाराणा प्रताप की शहर में मूर्ति नहीं लगी तो आने वाले चुनाव में इसका विरोध झेलना पड़ेगा। मूर्ति लगाने के लिए अभियान चलाया जायेगा। साथ ही सोमवार को जिलाधिकारी को मंत्री जयवीर सिंह का वादा याद दिलाते हुए ज्ञापन सौंपा जायेगा। साथ ही उन्होंने सांसद पर हमला करते हुए कहा कि जातिगत गणना कराने की बात कर रहे है वह ठीक नहीं है। उनका बयान चुनावी स्टंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *